दिवाली के दिन धन प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति के लिए करे ये उपाय, खुशहाल होगा जीवन

दिवाली का त्योहार आज यानी 24 अक्टूबर 2022 को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन माता लक्ष्मी भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं। इस दिन प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस अवसर पर धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय भी किए जाते है जिनको करने से धन की प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति मिलती है...

धन प्राप्ति का उपाय

- दिवाली की रात को एक भोजपत्र या पीला कागज लें।
- यह भोजपत्र या कागज का टुकड़ा चौकोर होना चाहिए।
- इस पर नई लाल कलम से एक मंत्र लिखें।
- मंत्र होगा ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ।
- इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
- इसके बाद इसी मंत्र का ग्यारह माला जप करें।
- मंत्र जप के बाद इस भोजपत्र या कागज को अपने धन स्थान पर रख दें। चाहें तो इसे अपने पर्स में भी रख सकते हैं।

कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय

- हनुमान जी की नारंगी रंग की मूर्ति ले आएं।
- इनके सामने चमेली का एक मुखी दीपक जलायें।
- इसके बाद इनको एक ताम्बे का छेद वाला सिक्का भी अर्पित करें।
- अब एक विशेष मन्त्र का कम से कम 11 माला जप करें।
- मंत्र होगा - ॐ नमो हनुमते भयभञ्जनाय सुखम कुरु फट स्वाहा।
- मंत्र जप के बाद धन लाभ और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।