बंद घडी का घर में होना हो सकता है नुकसानदायक

घर में घडी का होना बहुत जरूरी होता है। घडी से ही वक़्त का अंदाज़ा लगाया जाता है। कहते है समय हर व्यक्ति के लिए अमूल्य होता है, क्योकि एक बार जो वक़्त बीत जाता है वह वापस लौटकर नहीं आता है। इसलिए हमेशा वक़्त के साथ ही चलना चाहिए। और ऐसे में हमेशा चलने के लिए घड़ी ही हमे प्रेरित करती है। लेकिन घडी का भी चलते रहना जरूरी है बंद घडी हमेशा ही नुकसानदायक होती है। घर में बंद घड़ी की वजह से हमे कई परेशानियो का सामना करना पड़ता है।तो आइये जानते है घर में बंद घड़ी को रखने से क्या होता है....

1. चलती घडी में सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवेश करती है, लेकिन जब ये घड़ी बंद हो तो यह घर के वातावरण को नकारात्मकता में बदल देती है।

2. घर में बंद घडी की वजह से धन की आवक भी कम हो जाती है।

3. बंद घडी की वजह से घर में जो काम को करना शुरू किया जाता है वह रुक जाता है।

4. बंद घडी की वजह से घर के लोगो में आपसी मतभेद शुरू हो जाता है। घरवालों में एक दूसरे के प्रति प्यार विश्वास की भावना का खत्म सी हो जाता है।

5. इसके अलावा घर में बंद घडी की वजह से व्यक्ति की प्रगति भी नहीं होती है यह बीच में ही रुक जाती है।