धनतेरस स्पेशल : इस दिन खरीददारी करना शुभ, जानें क्या ख़रीदे

दिवाली से दो दिन पहले आने वाला त्योहार धनतेरस के रूप में जाना जाता हैं। इस दिन भगवान धन्वन्तरी और यमराज की पूजा की जाती हैं और धनतेरस के दिन से ही दिवाली के त्योहार का शुभारम्भ हो जाता हैं। इसी के साथ माना जाता है कि आज के दिन नई वस्तुओं की खरीददारी करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन वस्तुओं के बारे में जिनकी धनतेरस के दिन खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता हैं। आइये जानते है इन वस्तुओं के बारे में।

* लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें।
* अकसर लोग दीपावली के समय नयी गाड़ी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भी गाड़ियां बड़ी संख्या में खरीदी जाती हैं। यदि आप भी धनतेरस के दिन नयी गाड़ी लेना चाह रहे हैं तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन उसके लिए भुगतान पहले ही कर दें। धनतेरस के दिन वाहन के लिए भुगतान करने से बचें। वाहन को राहू काल में घर में नहीं लाना चाहिए।

* स्वर्ण व चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ है।
* इस दिन यदि कपड़े खरीद रहे हैं तो सफेद या लाल रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें।
* संपत्ति खरीदना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है।
* दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, धार्मिक साहित्य या रुद्राक्ष की माला इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन प्राणप्रतिष्ठित रसराज पारद श्री यंत्रम घर में लाना भी लाभकारी होता है।
* चूंकि यह भगवान धनवंतरि का दिन है इसलिए इस दिन औषधि भी खरीदी जा सकती है।
* स्टील और पीतल के बर्तन लिये जा सकते हैं।
* धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है।
* धनतेरस के दिन नमक लाने से घर में धन और सुख शांति आती है।