क्या आपकी हथेली में भी है क्रास का निशान

हस्तरेखाएँ आपके व्यक्तित्व और आपके भविष्य के बारे में कई बाते बताती है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी बाते बताई गई है जिनसे हस्तरेखाओ और उनमें बने विशेष चिह्न आपके बारे में खुलासा करते है। अगर आपकी हथैली में क्रॉस का निशान है तो जानिए ये बाते जो महत्वपूर्ण है आपके लिए :

1 अच्छे लीडर होंगे : ऐसे लोग जिनके दोनों हाथों मे क्रॉस के निशान होंगे वो लोग प्रसिद्धि पाने वाले काम करेंगे। इन लोगों को मरने के बाद भी याद किया जाता रहेगा।

2 बहुत कम लोगो के हाथ में है ये निशान :मिस्र के लोगो का मत है कि विश्व केकेवल 3 प्रतिशत लोगो के हाथ में ही ऐसे निशान पाए जाते हैं। सिकंदर महान भी ऐसे ही लोगो में शामिल थे।

3 इन बड़े लोगो के हाथ में है ये निशान :रूस के राष्ट्रपति पुतिन, सिकंदर और अब्राहम लिंकन सरीखे ख़ास लोगो के हाथ में ऐसा निशान है।

4 आशंका को भांप जाते हैं : ऐसे लोग विलक्षण होते है और कई आने वाली परिस्थितियों, किसी व्यक्ति के स्वाभाव आदिका अनुमान लगा सकते हैं। इनकी छठी इन्द्री या सिक्स्थ सेंस बहुत अच्छा होता है।

5 अपने पीछे असीम ज्ञान और सम्प्पति छोड़ जाते हैं : जिनके दोनों हाथो में ये निशान होते है वो अपने पीछे विरासत छोड़ जाते हैं और अगर किसी के केवल एक हाथ में निशान हैं तो व्यक्ति को प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है।