क्या आप जानतें है गाय अपनी हरकतों से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देती हैं

दुनिया में हर किसी को भविष्य जाने की जिज्ञासा रहती हैं। और ऐसा मुमकिन भी हैं जैसे कि हाथ और मस्तक की रेखाएं जानकर किसी भी व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जा सकता हैं। उसी तरह हमारी जिंदगी में कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि आपके साथ कुछ शुभ या अशुभ होने वाले हैं। जिसमें से एक महत्वपूर्ण और सरल माध्यम होता है पशु-पक्षी। गाय भी उनमें से एक है। गाय हिंदू धर्म में माता के अनुरूप पूजनीय हैं। जिसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास होता हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार, सफर पर जाते समय गाय अपनी हरकतों से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देती हैं। जानिए गाय से जुड़े कुछ शकुन व अपशकुन के बारे में।

* यात्रा पर जा रहे व्यक्ति को गाय अपने खुरों से जमीन खुरचती दिखाई दे तो आने वाले समय में उसे बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

* अगर आप यात्रा के लिए जा रहे हैं और आपको रास्ते में गाय दिख जाए या गाय अपने बछड़े को दूध पिलाते हुए दिख जाए तो आपकी यात्रा सफल होती है।

* यात्रा पर जाते समय गाय की आवाज बाईं ओर से सुनना अच्छा माना जाता है। गाय रात में हुंकार भरे तो शुभ संकेत है।

* रात के समय अगर गाय हुंकार भरती या पुकारती है, तो यह ही शुभ शकुन माना जाता है।

* इसके उलट अगर किसी को गाय आधी रात में रंभाती या रोती हुई दिखाई दे, तो सफर में डराने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

* गौ का घर की छत पर आ जाना, उनके स्तनों से रुधिर का टपकना, अद्भुत घटनाएं कही जाती है। गौ द्वारा यज्ञ स्थान का अतिक्रमण करना अशुभ माना गया है।

* एक गौ का दूसरी गौ का दूध पीना आदि गुह्य सूत्रों में गौ से संबंधित अपशकुन कहे गए हैं, जिनके प्रायश्चित करने के निर्देश किए गए हैं।

* बृहस्पति अगर मकर राशि में बैठा हो या आपको बृहस्पति से संबंधित अशुभ प्रभाव मिल रहे हों तो आपको इसकी शांति के लिए गाय को गुड़-चने के साथ रोटी खिलानी चाहिए।

* यात्रा करते समय यदि किसी व्यक्ति को दोनों ओर भैंस दिखाई दे, तो यात्री की मृत्यु होने का भय रहता है।

* जब गाय के ऊपर बहुत सारी मक्खियां बैठी हुई दिखाई दें, तो अच्छी वर्षा होने की संभावना मानी जाती है।