Holi 2020 : होलिका की भस्म और यह मंत्र दिलाएगा अशुभ शक्तियों से छुटकारा

अक्सर देखा जाता हैं कि घर में नकारात्मकता का संचार होने लगता हैं और अकारण ही घर में कलह का वातावरण बनने लगता हैं। ऐसे में होलिका दहन की भस्म आपके लिए शुभकारी साबित होगी। जी हां, होलिका की भस्म से घर में सकारात्मकता का संचार होता हैं और सेंककर लाए गए धान को खाने से निरोगी रहते हैं। इस दिन होलिका दहन पर मन्त्रों के साथ पूजन किया जाता हैं।

एक मंत्र है जिसके जप से होली पर पूजा की जाती है और इसी शुभ मं‍त्र से सुख, समृद्धि और सफलता के द्वार खोले जा सकते हैं। इस मंत्र का उच्चारण एक माला, तीन माला या फिर पांच माला विषम संख्या के रूप में करना चाहिए। यह मंत्र है -

अहकूटा भयत्रस्तै:कृता त्वं होलि बालिशै: अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम:

होली की बची हुई अग्नि और भस्म को अगले दिन प्रात: घर में लाने से घर को अशुभ शक्तियों से बचाने में सहयोग मिलता है तथा इस भस्म का शरीर पर लेपन भी किया जाता है। भस्म का लेपन करते समय निम्न मंत्र का जाप करना कल्याणकारी रहता है-

वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।