चंद्रग्रहण : सूतक शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम, कुंवारी लड़क‍ियां रहे सावधान

चंद्रग्रहण अर्थात वह स्थिति जब चन्द्रमा और सूर्य के ठीक बीच में पृथ्वी आ जाती हैं। चंद्रग्रहण की स्थिति पूर्णिमा के दिन ही आती हैं। जो कि आज 31 जनवरी 2018 को भारत सहित कई ओर देशों में भी चंद्रग्रहण की स्थिति देखी जा सकती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, सामान्य सूतक का समय 07:07:21 से शुरू होकर 20:41:10 बजे पर समाप्त होगा। चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मुख्य चन्द्रग्रहण सूर्यास्त के बाद लगभग छह बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। यह चंद्रग्रहण शाम सात बजकर 37 मिनट तक चलेगा।

सूतक शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम

सूतक शुरू होने से पहले ही अचार, मुरब्बा, दूध, दही या फिर दूसरे खाद्य पदार्थों में कुश तृण या तुलसी दल डाल देना चाहिए जिससे ये खाद्य पदार्थ ग्रहण से दूषित नहीं होते हैं। अगर कुश नहीं है तो तुलसी का पत्ता भी डाल सकते हैं। घर में जो सूखे खाद्य पदार्थ हैं उनमें कुश अथवा तुलसी पत्ता डालना आवश्यक नहीं है। ग्रहण के दौरान ये कोशिश करनी चाहिए कि ठोस पदार्थों को खा-पीकर खत्म कर लिया जाए।

कुंवारी लड़क‍ियां न देखें ग्रहण का चांद

मान्‍यताओं में चंद्र ग्रहण का चांद पीड़‍ित यानी दूष‍ित माना जाता है। साथ ही इसकी छाया भी अशुद्ध मानी जाती है। कहा गया है कि कुंवारों के लिए यह चांद देखना अशुभ होता है। दरअसल चंद्रमा का संबंध शीतलता व सुंदरता से होता है। ग्रहण काल में चंद्रमा उग्र हो जाता है जिसका बुरा असर कुंवारे लड़के-लड़कियों पर पड़ता है। श्रापित चांद को देखने पर कुंवारे लड़के या लड़की की शादी में अड़चन आ सकती है या फ‍िर तय होता रिश्‍ता बार-बार टूट सकता है।

ग्रहण खत्‍म होने के बाद जरूर करें ये काम

अगर ग्रहण खत्म हो गया है तो उसके बाद तुरंत स्नान करना चाहिए। उसके बाद जिन चीजों को आप दान करना चाहते हो तो उन्हें आप स्पर्श कर रख दें और अगले दिन दान कर दें। स्नान के बाद यदि संभव हो तो भगवान का पूजा-पाठ करना चाहिए।