राशि के अनुसार करें चैत्र पूर्णिमा पर ये दान, सुख-समृद्धि के साथ होगा खुशियों का आगमन

आज 27 अप्रैल को चैत्र माह की पूर्णिमा हैं जिसका विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन किया गया गंगा स्नान भगवान का आशीर्वाद दिलाता हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ती होती हैं। आज ही के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती हैं जो हनुमान जी के भक्तों के लिए एक उत्सव के समान होती हैं। आज किया गया दान-पुण्य सुख-समृद्धि के साथ खुशियों का भी आगमन करता हैं और दान राशिनुसार किया जाए तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता हैं। तो आइये जानते हैं आज के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान किया जाए।

मेष राशि

मेष राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को चैत्र पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को चैत्र पूर्णिमा के दिन हरी मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को चैत्र मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को चैत्र पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को चैत्र पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को चैत्र पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

धनु राशि

चैत्र पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोगों को किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को चैत्र पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद को काले वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को चैत्र पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को चैत्र पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।