कर्क राशिफल 16 मार्च: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा

आज दूर की यात्रा का दबाव बना रहेगा। यात्रा करें या न करें, इस असमंजस में दिन बीत जायेगा। कारोबारी यात्रा को कल के लिए टाला जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष उपलब्धि की उम्मीद नहीं है। किसी मामले में आलोचना सहनी पड़ सकती है। जितना अधिक काम करेंगे, उतनी ही आलोचना तो बढ़ेगी परन्तु काम हो जाने की संतुष्टि भी रहेगी। शरीर में दूषित खान-पान के कारण कष्ट आ सकते हैं। दवाईयां खानी पड़ेंगी। माता के लिए समय थोड़ा कष्टप्रद है, थोड़ा सा ध्यान देने से ही चल जायेगा। घर की सजावट पर ध्यान देंगे व कुछ खर्चा करना पड़ सकता है।

शीतला अष्टमी 2020 : जानें बसौडा की पूर्ण व्रत विधि
शीतला अष्टमी 2020 : माता का पूजन कर पढ़ें यह व्रत कथा, बरसेगी कृपा
शीतला अष्टमी 2020 : इन उपायों से प्रसन्न होगी देवी मां, दूर होगी परेशानियां