
ग्रहों के राजकुमार बुध 08 जून 2025 को रात 08 बजकर 12 मिनट पर उदित होंगे। इससे पहले 06 जून को बुध अस्त अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और फिर यहीं पर उदय होंगे। बुध के उदय का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों जैसे वृषभ और सिंह के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। इन राशियों को बुध उदय के कारण भाग्य का सहयोग मिलेगा जिससे व्यापार में उन्नति, आय में बढ़ोतरी और नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को बुध उदय का विशेष लाभ मिलेगा:
1. वृषभ राशि:बुध उदय का समय वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में पहले से बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार में मजबूती आएगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इस समय के दौरान आप लग्जरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
2. सिंह राशि:सिंह राशि वालों को नौकरी से संबंधित मामलों में लाभ होगा। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल बनेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और मित्रों का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। करियर के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा।
3. कन्या राशि:बुध की उदय अवस्था कन्या राशि के लिए लाभकारी साबित होगी। मिथुन राशि में बुध के उदय से व्यवसाय और नौकरी दोनों में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारियों को लाभदायक पार्टनरशिप मिल सकती है जबकि नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर्स की तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।
4. वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि वालों को बुध उदय से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए आय के स्रोत खुलेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन का आगमन हो सकता है। यह समय आपके लिए सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगा।
5. मकर राशि:मकर राशि के लिए बुध उदय का समय कई क्षेत्रों में लाभकारी सिद्ध होगा। आपके प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी और कमाई के साधनों में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अध्ययन, लेखन या रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।