ॐ शब्द के उच्चारण से होने वाले लाभ

हिन्दू धर्म मे ॐ शब्द को बहुत ही शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म के ग्रंथो के अनुसार ॐ को महामंत्र माना जाता है। भगवान मे आस्था रखने वाला व्यक्ति पूजा करते हुए या कुछ और काम करते हुए भी ॐ शब्द का उच्चारण करता रहता है। इसके नियमित जाप से कई लाभ होते है जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है। यह बात को वैज्ञानिको ने भी माना है, की ॐ शब्द के उच्चारण से सेहत अच्छी रहती है। इसके उच्चारण से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइये जाने ॐ शब्द को बोलने के उपाय.........

1. ॐ शब्द के उच्चारण से शरीर मे रक्त प्रवाह मे संचार होता है क्यों की इससे ओक्सीजन बढती है जो दिल को स्वस्थ बनाती है।

2. ॐ शब्द के उच्चारण से पेट मे कम्पन होता है जो पाचन क्रिया को सही करता है।

3. ॐ शब्द के उच्चारण से थकान नहीं होती है। और हमेशा ताजगी बनी रहती है।

4. सोने से पहले ॐ शब्द बोलने से नींद न आने की परेशानी दूर होती है।

5. ॐ शब्द के उच्चारण से रीड की हड्डी मे कम्पन होता है जिससे रीड की हड्डी मजबूत होती है।

6. ॐ शब्द के उच्चारण से दिमाग मे भी कम्पन होता है जो दिमाग को एक ही जगह पर ध्यान देने मे सहायता करता है। जिससे दिमाग हमेशा ही सक्रिय बना रहता है।