अकाल मृत्यु को टाले महामृत्युंजय मन्त्र का जाप

ॐ त्रयंमकम यजामहे, सुंगधीपुष्टीवर्धनम
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात।

अथार्त - हम त्रि-नेत्रीय वास्तविकता का चिंतन करते हैं। जो जीवन की मधुर परिपूर्णता को पोषित करता है और वृद्धि करता है। ककड़ी की तरह हम इसके तने से अलग हम जीवन व मृत्यु के बंधन से मुक्त हो।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महामृत्युंजय का जाप करने से अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है। शिवजी का यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है जिसका उपयोग कर अकाल मृत्यु को दूर किया जा सकता है। भगवान् शिव को काल का महाकाल कहा जाता है। और उनके इस मन्त्र के उच्चारण करने से हर विपरीत परिस्थिति को संभाला जा सकता है। यह मंत्र को बोलने से मन की शांति भी मिलती है। तो आइये जानते है इस मंत्र के फायदे.....

1. इस मंत्र के उच्चारण से हर रोगो से मुक्ति पायी जा सकती है।

2. इस मंत्र जाप सफल यात्रा के लिए भी किया जा सकता है।

3. पुत्र प्राप्ति के लिए मंत्र का जाप किया जाता है।

4. धन मे वृद्धि के लिए इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है।

5. मनोकामना पूर्ण हेतु भी इस मंत्र का उच्चारण किया जा सकता है।