दिवाली से पहले बदल सकती है इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र-चंद्र गोचर से मिलेगा बड़ा लाभ

इस साल दिवाली के अवसर पर सालों बाद वैभव लक्ष्मी राजयोग बन रहा है। दिवाली के दिन शुक्र और चंद्र ग्रह की युति कन्या राशि में होगी। इस युति से वैभव लक्ष्मी राजयोग बनता है, जिसे बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है। पंचांग अनुसार, 18 अक्टूबर को रात 10:11 बजे चंद्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 21 अक्टूबर की सुबह तक इसी राशि में रहेंगे। चंद्र और शुक्र की युति से बने इस राजयोग का असर विशेष रूप से कुछ राशियों पर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन सी 3 राशियों को दिवाली से पहले इसका सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र-चंद्र युति से बने वैभव लक्ष्मी राजयोग का असर खास रहेगा।

व्यापारियों को आर्थिक लाभ दोगुना हो सकता है।

परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

धन का आगमन होगा और रुका हुआ पैसा भी लौट सकता है।

हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है।

आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

कारोबार में वृद्धि होगी और नई डील क्रैक हो सकती है।

संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र-चंद्र युति वाला वैभव लक्ष्मी राजयोग लाभकारी रहेगा।

किस्मत का साथ मिलेगा और नई आमदनी के स्रोत खुलेंगे।

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

व्यापार करने वालों को लाभदायक डील मिल सकती है।

सभी प्रयासों में सफलता हासिल होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।