Bakrid 2018 : बकरीद पर चाँद को देखकर ना करें ये काम, अल्लाह के रसुल सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने सख्त किया मना

बकरीद अर्थात 'ईद उल अज़हा' के इस त्योंहार को मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग खुशियों के साथ ओर असीम ऊर्जा के साथ मनाते हैं। सभी मुस्लिम भाई इस दिन एक-दूसरे के गले लगते हैं और इसी के साथ उपहार बांटते हैं, जिस तरह से हिन्दू धर्म में दीपावली को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ठीक उसी तरह से ईद-उल-जुहा के दिन हर मुस्लिम परिवार में रौनक दिखाई देती है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन से जुड़े कुछ काम ऐसे बताये गए हैं जो नहीं किये जाने चाहिए। आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।

* चाँद देख कर न कांटे नाखून

ये वो सुन्नत है जिस पर कोई अमल नही करता है, अल्लाह के रसुल सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने इससे सख्त मना फ़रमाया है। चांद दिखने के बाद बाल और नाखुन नही काटने चाहिये चाहे आप कुर्बानी कर रहे हो या नही।

* बाल और नाखून काटने पर मिलता है सबाब

दरअसल इंसानो को अपने बाल और नाखून कुर्बानी के बाद काटने चाहिए क्योंकि कुर्बानी के बाद बाल और नाखुन काटने पर हर बाल और नाखुन पर एक कुर्बानी का सवाब मिलता है।