आँखों में लगाने वालें काजल के इन टोटको को करके बना सकतें है अपने जीवन को खुशहाल

किसी भी स्त्री की ख़ूबसूरती उसके चेहरे और उसकी खूबसूरत आँखों से आती हैं। खूबसूरत आंखों पर अगर काजल लगा हो तो उसका आकर्षण और अधिक बढ़ जाता है। काजल का उपयोग बड़े ही लम्बे समय से होता आ रहा हैं। ऐसा भी माना जाता है काजल लगाने से नज़र नहीं लगती। इसी के साथ क्या आप जानते हैं काजल के कई तरह के ज्योतिषीय उपाय भी है, जिन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी को सुगम बना सकते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं काजल के ही कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में। आइये जानते हैं।

* बुरी नजर : आपने अकसर देखा होगा कि छोटे बच्चों को उनकी माताएं, माथे या गाल पर काला टीका लगाती हैं। इसका उद्देश्य उन्हें दूसरे लोगों की बुरी नजर से बचाना होता है।

* वशिकरण हेतु : रवि पुष्य योग (रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र) में गूलर के फूल एवं कपास की रूई मिलाकर बत्ती बनाएं तथा उस बत्ती को मक्खन से जलाएं। फिर जलती हुई बत्ती की ज्वाला से काजल निकालें। इस काजल को रात में अपनी आंखें में लगाने से समस्त जग वश में हो जाता है। ऐसा काजल किसी को नहीं देना चाहिए। इसके अलावा कड़वी तूंबी (लौकी) के तेल और कपड़े की बत्ती से काजल तैयार करें। इसे आंखों में लगाकर देखने से वशीकरण हो जाता है।

* नौकरी में परेशानी : कभी कभी नौकरी में परेशानियां आने लगती है जैसे नौकरी जाने का डर या ट्रांसफर का खतरा। ऐसे में एक पांच ग्राम का सुरमा ले, ये सुरमा एक डली के रूप में होता है और एक डली ही 5 ग्राम की ले। शनिवार की शाम को ये सुरमा किसी सुनसान जगह पर गाड़ दे। इसके लिए किसी औजार का उपयोग करना चाहिए। और ये औजार भी वही छोड़ना चाहिए।

* परिवार में अशांति : परिवार में अशांति का वातावरण हो या आए-दिन कलह होती हो तो शनिवार के दिन एक काले कपड़े में पानी वाला नारियल लपेटकर उस कपड़े पर काजल की 21 बिंदियां लगा दें। उसके बाद इस नारियल को घर के बाहर टांग दें।

* शनि की शांति हेतु : काला सुरमा एक शीशी में लेकर अपने ऊपर से शनिवार को नौ बार सिर से पैर तक किसी से उतरवाकर सुनसान जमीन में गाड़ देवें। गाड़ने के बाद पीछे पलटकर न देखें और जिस औजार से गड्डा खोदा गया है उसे भी वहीं छोड़ आएं।

* मंगल शांति हेतु : अगर आपकी कुंडली में बैठा मंगल आपको अशुभ फल दे रहा है तो आपको अपनी आंखों में सफेद सुरमा लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको मंगल का शुभ फल प्राप्त होने लगेगा।

* विवाह में विलम्ब संबंधी टोटके : विवाह में बार-बार बाधाएं और रुकावट आने पर व्यक्ति को सुनसान भूमि में लकड़ी से ज़मीन खोदकर नीले रंग का फूल दबाना चाहिए। शनि के दुष्प्रभाव के कारण विवाह में विलम्ब हो रहा है तो शनिवार के दिन लकड़ी से भूमि खोदकर काला सुरमा दबाना चाहिए।