ये चीजें घर के वास्तु दोष के बुरे प्रभावों को खत्म करके शुभ फल प्रदान करती है

वास्तु शास्त्र को हमारे जीवन में ऊंचा दर्जा दिया गया हैं क्योंकि यह हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता की ओर लेकर जाता हैं। अगर किसी भी घर में वास्तुदोष हो तो वास्तुशास्त्र में बताए गए उपायों के द्वारा आसानी से वास्तुदोषों को दूर किया जा सकता हैं। वास्तुशास्त्र में ऐसे ही कई चिन्ह बताये गए हैं जो घर से वास्तुदोषों को दूर करते हैं। आज हाँ आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं जो यदि घर में हों तो किसी भी प्रकार का वास्तु दोष घर पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डाल पाता यह वस्तुएं घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करती हैं और ये चीजें घर के वास्तु दोष के बुरे प्रभावों को खत्म करके शुभ फल प्रदान करती है। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

* मंगल कलश

मिटटी या किसी पवित्र धातु का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा जाता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों के अलावा लाल धागा बांधा जाता है। इसे स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण का सूचक माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

* हाथ के निशान

घर के मेन गेट पर या उसके पास वाली दीवार पर महिलाओ को हाथ में हल्दी लेकर छापना चाहिए। ये निशान वास्तु में शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के पांच तत्व हमारे हाथ की हथेली में समाए हैं। इसलिए ये निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं।

* मछली

वास्तु में मछली को खुशहाली से जोड़ा जाता है और यदि यह चिन्ह जोड़े में हो तो और भी अच्छा होगा। मछली के प्रतिक चिन्ह को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। यदि आप चिन्ह नहीं रख सकते तो फिश एक़्वेरियम भी रख सकते हैं।

* ॐ

ॐ का चिन्ह घर में रखने से एक ख़ास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है, जो घर में रोगों को उतपन्न करने वाली ऊर्जा को नष्ट करती है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के पास, घर के मध्य में या घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।

* स्वास्तिक

यदि आप धन से सम्बंधित समस्या से परेशान रहते हैं। धन आता तो है लेकिन टिक नहीं पाता। इसके अलावा घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ जाते हैं तो आप स्वास्तिक का चिन्ह घर जरूर लाएं। इस चिन्ह को घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगा सकते हैं।