डरावने सपने करते है आपकी नींद ख़राब तो बचने के लिए करे ये उपाय

रात को आने वाली मधुर नींद सभी को पसंद आती है लेकिन इस नींद में खलल डालने का काम करते है डरावने सपने। जो किसी को भी पसंद नहीं आता कि डरावने सपनों की वजह से उनकी नींद खराब हो। कई बार तो ऐसा होता है कि बार-बार इन डरावने सपनों के आने की वजह से इंसान के अन्दर डर बैठ जाता है और वह सो तक नहीं पाता। इसलिए इन डरावने सपनों से निजात पाना बहुत जरूरी हो जाता हैं। आज हम आपको अग्निपुराण में बताए गए कुछ उओय बताने जा रहे हैं जो इन डरावने सपनों से आपको बचाए। अगर आपको भी डरावने सपने परेशान करते हैं तो आप हमारे द्वारा बताए जा रहे इन उपायों से बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं।

* त्रिदेव की पूजा करें

जहाँ रोज़ त्रिदेवों की पूजा की जाती है, वहां नेगेटिविटी या दोष टिक नहीं पाते हैं। इसलिए बुरे सपनो से बचने के लिए त्रिदेवों को घर में स्थापित कर पूजा करें।

* तिल के तेल का दीपक

जिन्हें रात में अक्सर डर लगता हो या बुरे सपने सताते हो, उन्हें नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक घर के मंदिर में जलाना चाहिए। ऐसा करने से डर और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता हैं।

* सूर्य को जल चढ़ाएं

सूर्य देव को जल चढाने से भी स्वपन दोष से मुक्ति मिलती है। रोज़ सूर्य को जल चढाने से मनुष्य का मन और विचार शुद्ध रहते हैं और उसे बुरे सपने नहीं आते।

* महामृत्युंजय का पाठ करें

रोज़ भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय का पाठ करने से मनुष्य के डरावने सपनों की समस्या का निवारण हो जाता है।

* तुरंत सो जाएं

अग्नि पुराण के अनुसार, ऐसा सपने देखने की वजह से नींद खुल जाए तो उसे फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसा करने से वह स्वपन दिमाग से निकल जाता है।

* स्नान करें


बुरे सपनों से बचने के लिए मनुष्य का शुद्ध होना जरुरी हैं। जिन्हें अक्सर बुरे सपने आते हो, उसे रोज़ सुबह और रात को सोने से पहले स्नान करना चाहिए।

* ब्राह्मणों की पूजा

मनुष्य को अच्छे या बुरे सपने उसके कर्मों के अनुसार आते हैं। ब्राह्मणों की पूजा करने से कर्मों से मुक्ति मिलती है और उसके स्वपन दोष का भी नाश होता हैं।