अगर आप को भी आतें है बुरे सपने तो इन उपायों को कर पाए उनसे छुटकारा

दुनिया का हर व्यक्ति सपने देखता है कोई खुली आँखों से तो कोई बंद आखों से। खुली आँखों के सपनों पर हमारा आधिपत्य होता हैं, लेकिन बंद आँखों के सपने नींद मेंअपने आप आते हैं, जिस पर हमारा कोई जोर नहीं होता। लेकिन नींद में देखे गए सपने भी दो तरह के होते हैं एक अच्छे और दूसरे बुरे। बुरे सपने कई बार बेहद डरावने होते हैं, चाहकर भी आप इन बुरे और डरावने सपनों की गिरफ्त से बाहर नहीं निकल पाते। ये सपने ऐसे होते हैं जो मानसिक रोगी तक बना देते हैं। जिनसे नींद के बाहर भी मन को शांति नहीं मिल पाती। अगर आप भी ऐसे बुरे सपनों से परेशान रहते हैं तो, आज हम कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन बुरे सपनों से निजात पा सकते हैं।

* सुबह उठकर भगवान शंकर को नमस्कार कर स्वप्न फल नष्ट करने के लिए प्रार्थना कर तुलसी के पौधे को जल देकर उसके सामने स्वप्न कह दें। इससे भी बुरे सपनों का फल नष्ट हो जाता है।

* भयानक और डरावने सपने से छुटकारा पाने के लिए सोते समय अपने तकिए के नीचे पीपल की जड़ रखें औप पीपल की टहनी भी रख सकते हैं। इसके बाद 5 बार 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' नाम का जाप करें। इसके बाद बेफिक्र होकर सो जाएं।

* मुख्य बात सोते समय आपका सिर कभी भी उत्तर और पश्चिम दिशा में ना रहे। ऐसा करने से नकारात्मक चुम्बकीय क्षेत्र से बुरे सपने आते है।

* बुरे सपने आते हों तो सिरहाने के नीचे तीन मोरपंख रखने से भी लाभ होता है।

* युवा और बच्चे ‘ॐ हरये नमः।’ मंत्र का जप करके सोयें तो बुरे विचार और बुरे स्वप्न धीरे-धीरे छू होने लगेंगे।

* कई लोग जो सारा दिन कुछ न कुछ गलत सोचते रहते हैं, वही बातें रात के समय उनके मस्तिष्क मे घूमती रहती हैं। जिसके कारण उन्हें रात को सोने के बाद बुरे सपने आते हैं। इसीलिए कभी भी गलत विचारो को अपने मन मे पनपने नहीं देना चाहिए।

* सपने में यदि बार-बार नदी, झरना या पानी दिखाई दे तो यह पितृ दोष की वजह से हो सकता है। इसके लिए अमावस्या के दिन सफेद चावल, शक्कर और घी मिला कर पीपल के पेड़ पर सूर्यास्त के बाद चढ़ाने से आराम मिलता है।

* कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने की वजह से भी बुरे सपने आने लगते हैं। इसके लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा को हटाना जरूरी होता है। प्रतिदिन सुबह घर में सेंधा नमक मिले पानी का पौंछा लगाने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा यदि घर में रोज शाम को सूर्यास्त के समय धूप-गूगल जला कर धूनी देने से भी नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है।