सोमवार को जरुर करें ये उपाय, बरसेगी भोले बाबा की कृपा

सोमवार अर्थात भोले भंडारी का वार। भगवान शिव जो अपने नाम के अनुरूप बिलकुल भोले हैं, भक्तों की भक्ति को देखकर उनके दुःख हरते हैं। अगर मन में सच्ची श्रद्धा हो और भगवान पर पूर्ण विश्वास हो तो भगवान शिव भक्तों की जरूर सुनते हैं। भक्तों को भोले भंडारी की कृपा पाने के लिए सिर्फ थोड़ी मेहनत की जरूरत हैं। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो सोमवार के दिन किये जाते हैं। इन उपायों से शिव को प्रसन्न कर मनोकामना पूर्ण की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं सोमवार को किये जाने वाले उपायों के बारे में।

* धन प्राप्ति के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। गोलियां खिलाते समय भगवान शिव का ध्यान करते रहना चाहिए।

* जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलेगी।

* सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र या ऊं नम: शिवाय या ऊं चंद्र प्रभु नमो नम: मंत्र का जप 108 बार करें। ऐसा पांच या 11 सोमवार को करने से रोजगार में वृद्धि होनी शुरू हो जाती है। व्यापार वाले के व्यापार में वृद्धि और नौकरी पेशा को प्रमोशन मिल जाता है।

* सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिला दूध अर्पित करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती है। इसके साथ ही शीघ्र विवाह के योग भी बनते हैं।

* सोमवार के दिन आटे से 11 शिवलिंग निर्मित करके 11 बार उनका जलाभिषेक करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

* पापों से मुक्ति और सुखों की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को तिल अौर जौ अर्पित करें। भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि और तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।

* रोगों से मुक्ति हेतु शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय ॐ जूं सः मंत्र का जाप करते रहें।

* सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए और परेशनियों से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को नंदी (बैल) को हरी घास खिलाएं।