आपके जीवन में खुशियाँ ला सकते है शनिचरी हरियाली अमावस्या को करे गए ये उपाय

आज शनिवार के साथ ही हरियाली अमावस्या का दिन भी हैं, जिसे शनिचरी हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता हैं। यह एक बहुत बड़ा संयोग हैं और इस दिन किये गए पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता हैं। इस दिन किए गए उपाय आपको शुभ फल दिलाते हैं और भगवान शिव की कृपा बरसाते हैं। इस दिन पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन के महत्व को देखते हुए आज हम आपको बताने जा रहे हैं की इस महासंयोग के दिन क्या किया जाना चाहिए, जो आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आए।

* इस दिन शनि के दोष से पीड़ित व्यक्तियों को पूजा करने से विशेष फायदा होगा।

* इस दिन हनुमान जी का ध्वजा रोपण करने से भी विशेष लाभ होता है।

* शनि के प्रभाव को कम करने के लिए हरियाली अमावस्या पर शिव जी का श्रद्घापूर्वक पूजन करें।

* साथ ही पीपल के पेड़ पर सफेद ध्वजा लगायें। शाम के समय पीपल के वृक्ष के दर्शन करें और दीपक जलायें। अति उत्तम होगा यदि दीपक में नौ दानें उरद के डाल दें। साथ ही शनि दोष दूर करने के लिए पीपल के वृक्ष का रोपण भी कर सकते हैं।

* मान्यता है कि धन प्राप्ति के लिए इस दिन तुलसी, आंवला, केला, बेल के वृक्ष लगाएं। सौभाग्य के लिए अशोक, अर्जुन, नारियल, बरगद का वृक्ष लगाएं।

* संतान के लिए पीपल, नीम, बेल, नागकेशर, गुड़हल, अश्वगन्धा लगाएं। सुख समुद्घि और बुद्घि के लिए शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी और तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।