अचानक धन लाभ के योग बनाता है धनतेरस को किया ये टोटका, जाने और टोटके

वास्तु में घर-दुकान के मुख्य द्वार का विशेष महत्व होता है, इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए मुख्य द्वार की साफ-सफाई से लेकर दरवाजे को सजाने का खास ध्यान रखा जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा का विधान है। शास्त्रों में कथा है कि भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धनवंतरि भगवान की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। धनतेरस का पर्व धन, सुख और समृद्धि के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर की पूजा होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं धन तेरस पर क्या किया जाना चाहिए और कैसे किया जाना चाहिए ताकि धन, सुख और समृद्धि प्राप्त हो।

# धनतेरस या दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। पानी और फूल से भरे इस बर्तन को मुख्यद्वार की पूर्व या उत्तर दिशो में रखें। इससे घर के मुखिया को कई फायदे होंगे।

# धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाएं। दीपक के पास 13 कौड़ियां रखें। बाद में आधी रात के बाद ये कौड़ियां घर के किसी कोने में मिट्टी के अन्दर दबा दें। ऐसा करने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

# आप किसी भी लकड़ी की वस्तु पर स्वास्तिक का निशान बनाएं और इसके रोली का प्रयोग करें। उस स्थान पर एक मिट्टी के दिए को रखें। ऐसा करने के बाद उस पर गंगा जल का चारों तरफ छिड़काओं करना चाहिए। इसके बाद आप दिये में थोड़ी चीनी डाले और रोली लगाएं। जल रहे दिए में आप पैसे का सिक्का भी डालें और फूल चढाकर इसको नमस्कार करें।

# धनतेरस या दिवाली पर मुख्यद्वार पर लक्ष्मी के पैर का चिन्ह लगाना बेहद शुभ होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पैर की दिशा अंदर की तरफ होनी चाहिए। इससे घर में धन्य-धान्य बना रहेगा।

# यदि आपके घर में बराबर पैसों की कमी रहती है या पास में पैसा नहीं टिकता है तो इस धनतेरस से दीवाली के दिन तक माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान एक जोड़ा लौंग चढाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि लौंग टूटी नहीं हो।

# दिवाली से पहले घर के दरवाजे पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधना चाहिए। यदि तोरण आम की पत्ती, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो, तो और शुभ होता है। इन चीजों के तोरण बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और घर में लक्ष्मीजी निवास करती हैं।

# इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ या कोई सुगंधित पौधा लगाएं। ये पौधा जैसे-जैसे वृक्ष बड़े होंगे आपको जीवन में उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। साथ ही आपको नौकरी में उन्नति और बिजनेस मनचाहा तरक्की मिलेगी।

# घर या दुकान के मुख्यद्वार पर ओम का चिन्ह बनाएं या शुभ-लाभ लिखें। ध्यान रखें ये चिन्ह दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं। ऐसा करने से घर में कोई बीमारी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाती है। साथ ही घर-परिवार में धन की कभी कोई कमी नहीं रहती।