Holi 2018 : इस होली अपने दांपत्य जीवन को बनाए सुखी इन उपायों की मदद से

होली का त्योंहार अर्थात प्यार और रंगों का त्योंहार आ चुका हैं। इस दिन सभी रिश्तेदार एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी प्यार कि भावना प्रकट करते हैं। इसी तरह पति-पत्नी भी एक-दूसरे को रंग लगाकर प्यार बढ़ाते हैं। लेकिन अधिकतर पति-पत्नी के बीच कलह चलती रहती है, जिसके चलते त्योंहार का पूरा मजा बेकार हो जाता हैं। अगर आपके रिश्तों में भी कलहपूर्ण वातावरण हैं तो, होली के इस त्योंहार पर आप भी कुछ ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं जो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन को सुखी बनाये।

* न चाहते हुए भी आपसी कलह हो रहा हो तो लाल कपड़े में मसूर की दाल, रक्त चंदन एवं पांच छोटे नारियल ले लें और क्लेश मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। अब इस पोटली को गंगा में विसर्जित कर दें। ऐसा 11 मंगलवार तक करने से दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने लगती है।

* अगर दोनों लोगों में अनबन है तो अगर आप पति हैं तो पत्नी के तकिया के नीचे कपूर रख दें और सवेरे उसे जला दें और अगर आप पत्नी हैं तो पति के तकिया के नीचे सिन्दूर रख दें और सवेरे उसे फेंक दें।

* पति अपनी पत्नी को हर शुक्रवार के दिन एक सुंदर सा सुगंध वाला पुष्प प्रदान करे। इसके साथ-साथ चांदी की चम्मच -कटोरी से उसे शक्कर खिलाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच होने वाले अनबन का आवश्य ही निवारण होगा।

* शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को रस वाली मिठाई का भोग लगाएं और प्रसाद के तौर पर पति-पत्नी दोनों इसे ग्रहण करें।

* कहा जाता है कि गेंदे के फूल पर कुमकुम लगाकर इसे किसी मंदिर में भगवान की प्रतिमा के सामने रखने से पति-पत्नी के बीच का आपसी अनबन दूर होने लगता है।

* अगर आप दोनों के बीच में कलह है तो एक कागज़ पर लाल स्याही से अपने वर का नाम लिख दें और फिर 21 बार "हं हनुमंते नम:" कहें, फिर उस कागज़ को किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से आप दोनों में मेल-जोल बढ़ जायेगा और आप वापस एक सफल और सुखद जीवन जीने लगेंगे।

* पत्नी किसी भी शुक्रवार की रात को कुछ लवंग पति से स्पर्श कराए। अब अपने इष्ट का ध्यान कर इसे आंचल में बांध ले। दुसरे दिन उसे पीस कर किसी व्यंजन में मिलाए। अब इसे पति को खिला दे। इस टोटके का लगातार ३ शुक्रवार तक पालन करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी।

* गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाएं और एक दीपक चौराहे पर रख आएं। साथ ही एक दोने में मिठाई रखकर भी रख दें।