टोटके : शुक्रवार को करें ये काम तो बरसेगा धन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। जिन्हें धन की देवी माना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते है जिससे कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं और सुख-शाति के साथ रह सके। धन की देवी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है।

धन की जरुरत सबको होती हैं। धन कमाने के लिए सर्वप्रथम लक्ष्मीजी का हमसे प्रसन्न होना अतिआवश्यक हैं। अगर आपको धन कमाना है तो हमेशा ईमानदारी से कमाए वो हमेशा आपके साथ रहती है, लेकिन अगर आपने गलत तरीके से धन कमाया तो वह ज्यादा देर टिकता नहीं है। अगर आप भी माता की कृपा पाना चाहते है। तो लक्ष्मी जी की पूजा विधि-विधान से करने के बाद निम्न उपायों को जरुर अपनाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। साथ ही माता लक्ष्मी आपके घर पर अखंड वास करेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* वैसे घर में किसी भी समय लक्ष्मीजी आ सकती है। लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर दें।

* मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करें। रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य में वृद्धि होती है। दांपत्य जीवन को प्रेम से परिपूर्ण और समृद्ध बनाने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। प्रतिदिन घर से इत्र लगाकर निकलने से कार्य और व्यवसाय में उन्नति होती है।

* शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाये, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर सदेव अपनी कृपा बनाये रखेंगी।

* घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे। इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है। साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।

* शुक्रवार के दिन उस जगह जाए। जहां पर मोर नृत्य करते है। वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें।

* घर पर ऐसी पेड़ की टहनी लेकर आए जिसमें चमगादड़ बैठते हो। और ऐसी जगह पर रखें जहां पर उसे कोई देख न पाएं।

* माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद दक्षिणावर्त शंख में चावल के दाने और लाल गुलाब की पंखुडिया डालें। इससे धन लाभ का योग बनता है।

* शुक्रवार का दिन तो लक्ष्मी जी का ही होता है इसलिए लक्ष्मी माँ की कृपा के लिए शुक्रवार के दिन तो उपवास अवश्य रखे और अगर उपवास न रख सकें, तो रात को पूजा अर्चना करके एक सौ आठ बार “ ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:” मंत्र का जप करने से धन से जुडी हुई सभी समस्या दूर हो जाएंगी।