कर्मफलदाता शनि को करना चाहते हैं प्रसन्न, सप्ताह के इस दिन करें ये 7 उपाय

ज्योतिष के अनुसार शनिवार का दिन बहुत विशेष माना गया हैं क्योंकि यह कर्मफलदाता शनि को समर्पित होता हैं जो कि व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है शनि का फल उसके लिए सदैव अच्छा होता है। लेकिन जो बुरे कर्म करता हैं उसका असर लंबे समय तक रहता है। ऐसे में शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनि को प्रसन्न करने के लिए बहुत अच्छा रहता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो शनिवार के दिन किए जाने चाहिए ताकि कर्मफलदाता शनि को प्रसन्न किया जा सकें।

- शनिवार को गुड़ व चने से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं।

- शनिवार को काले वस्त्र धारण करें।

- प्रत्येक शनिवार को शनि मंंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

- शनिवार व मंगलवार के दिन क्रोध न करें और न ही किसी का अपमान करें।

- शनिवार को मांस, मछली व नशीली चीजों का सेवन बिलकुल न करें।

- प्रत्येक शनिवार को कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देंखे और उसे दान दे दें।

- प्रत्येक शनिवार को सोते समय शरीर व नाखूनों पर तेल लगाएं।