पेट का आकार बताता है महिलाओं के कई राज़

ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों और लक्षणों को देखकर व्यक्तित्व के साथ भविष्य बताने की विधि को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। ये ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र का इतिहास भी काफी प्राचीन है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है। किसी भी व्यक्ति के पेट को देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है। महिलाओं की बात करें तो उनके ऐसे बहुत से रहस्य होते है। जिनके बारें में न वो किसी को बताती है। बस अपने अंदर ही रखे रहती है। इसलिए आप महिलाओं के पेट के आधार पर उनके बारें में कई बातें जान सकते है। आइये जानते हैं महिलाओं के पेट का आकार कैसे बताते हैं उनके राज के बारे में।

* घड़े के आकार का : जिस स्त्री के पेट का आकार घड़े के आकार का हो, वह स्त्री अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के पश्चात ही सुखों का भोग कर पाती है। ऐसी स्त्रीयां अपने परिवार को चलाने के लिए स्ंवय व्यापार या नौकरी करती है।

* पेट अधिक ऊंचा : जिस स्त्री का पेट अधिक ऊंचा दिखाई देता है, वह पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इस प्रकार के पेट वाली स्त्रियां हमेशा सुंदर दिखने का प्रयास करती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के पेट वाली स्त्री अपने पति से संतुष्ट नहीं रहती है।

* पेट हमेशा से ही पतला : पतले पेट वाली देखने में बहुत ही सुंदर होती है, लेकिन इनकी सुंदरता इनके मन के कारण और बढ़ जाती है। इनका स्वभाव सभी के लिए मिलनसार होता है। यह अपने मन में किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं रखती है। इस तरह की महिलाओं का धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी झुकाव होता है।

* चिकना पेट : जिन महिलाओं का पेट बहुत चिकना होता है, वे दिखने में बहुत सुंदर होती हैं। शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ इनका स्वभाव भी बहुत कोमल होता है। चिकने पेट वाली महिलाओं का झुकाव आध्यात्म की ओर ज्यादा होता है।

* पेट मोटा हो
: जिन स्त्रियों का पेट कमर से समान यानी मोटा हो, वह स्त्रियां धन के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। पैसे कमाने का लालच भरा होता है। पति के लिये भाग्यशाली भी होती हैं।

* बायीं ओर झुका हुआ पेट : इस तरह की महिलाएं अपने पति को सुख देने वाली होती हैं। इनकी कोख से कन्याओं के जन्म की संभावना ज्यादा रहती है।

* दायीं ओर झुका हुआ पेट
: जिन स्त्रियों का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वो महिलाएं स्वभाव से बहुत व्यावहारिक होती हैं। ये सुंदर और भाग्यवान पुत्रों को जन्म देने वाली होती हैं। इन महिलाओं की शादी जिस भी घर में होती है, ये उस घर को खुशियों से भर देती हैं।