
बसंत पंचमी के बाद 4 फरवरी को गुरु ग्रह वक्री गति छोड़कर मार्गी हो जाएंगे। यह परिवर्तन दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धन, वैभव, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु का मार्गी होना कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
हालांकि, इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन विशेष राशियों के लिए यह समय भाग्योदय लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी के बाद किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
कर्क राशि: भाग्य का मिलेगा साथ, करियर में होगा सुधारगुरु ग्रह का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। बसंत पंचमी के बाद आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी, और बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, बेरोजगार लोगों के लिए यह समय सुनहरा अवसर ला सकता है, क्योंकि बृहस्पति देव की कृपा से नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।
सिंह राशि: करियर में उन्नति और समृद्धि की ओर कदमबसंत पंचमी के बाद सिंह राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा, खासकर करियर के लिहाज से। गुरु बृहस्पति की कृपा से करियर में आ रही कई परेशानियों का समाधान होगा। कर्म भाव में विराजमान बृहस्पति आपके अंदर सकारात्मकता और प्रेरणा भरेंगे, जिससे आप अपने नेतृत्व कौशल का पूरी तरह से उपयोग कर सकते हैं। इस समय में धन-धान्य में वृद्धि और भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार होगा और पैतृक कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा, वैवाहिक जीवन में भी संतुलन और खुशहाली आएगी।
मकर राशि: शिक्षा और करियर में मिलेगा लाभ, परिवार में खुशहालीबसंत पंचमी के बाद, गुरु ग्रह का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा, क्योंकि यह गुरु आपके पंचम भाव में विराजमान होंगे। यह भाव आपकी भावनाओं, शिक्षा और प्रेम से जुड़ा हुआ है, और गुरु का प्रभाव इन क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
इस समय में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके कौशल से करियर में भी उन्नति हो सकती है। कई मकर राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय का हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना है, जिनमें शामिल होकर आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। इसके अलावा, स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है।
(
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी इस बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)