राशि के अनुसार चुने वाहन का रंग, रहेंगे फ़ायदे में

वाहन खरीदते समय रंग का विचार जरूर करना चाहिए। सामान्यत: जिस प्रकार से जीवन के लिए तीन चीजे रोटी,कपड़ा और मकान आवश्यक है उसी प्रकार वर्तमान समय में “वाहन” भी हमारे मूलभूत अंग के रूप में स्थापित हो गया है। हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके पास खुद का वाहन हो और उसके बाद ही वह अपने दुसरे सपनों को पूरा करने में लगता हैं। लेकिन जब हम वाहन खरीदते हैं तो वाहन के बारे में पूरी जानकारी लेकर कई तथ्यों को ध्यान में रख कर खरीदते हैं। इसी तरह वाहन किस रंग का हो इसका चुनाव ज्योतिषविज्ञान में बड़ा महत्व रखता हैं ताकि आपका वाहन लम्बे समय तक आपका साथ दें और आपको हानि से बचाए। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि के हिसाब से वाहन किस रंग का होना चाहिए।

# मेष राशि :

मेष राशि का स्वामी मंगल देव है। मंगल देव लाल रंग का प्रतिनिधित्व करते है अतः आपको लाल रंग का गाडी खरीदना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप सफेद,नारंगी पीला या महरून रंग का वाहन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

# वृषभ राशि :

वृषभ राशि के लिए हल्का गुलाबी, क्रीम, काला, सफेद तथा गहरे नीला रंग का शुभ रहता है, इसीलिए इन्हें इसी कलर की गाड़ी खरीदनी चाहिए जबकि लाल रंग से बिल्कुल दूर रहना चाहिए हालांकि ये मरून रंग का वाहन खरीद सकते हैं।

# मिथुन राशि :

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है अतः आपको हरा रंग का वाहन खरीदना चाहिए। परन्तु सामान्यतः हरा रंग का वाहन कम ही मिलता है अतः इसके स्थान पर आप काले रंग का भी वाहन ले सकते है।

# कर्क राशि :

कर्क राशि वाले लोगों के लिए नीले, सफेद, गहरे हरे व हल्के पीले (ऑफ व्हाइट क्रीम) शेड के कलर्स सूट करते हैं।

# सिंह राशि :

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है अतः इस राशि वाले जातक नारंगी, सफेद, लाल,पीला, महरून या चॅाकलेटी रंग का वाहन खरीदना फायदेमंद रहेगा।

# कन्या राशि :

कन्या राशि वालों को यूं तो किसी भी रंग के वाहन ले सकते हैं परन्तु उन्हें हरे तथा काले रंग का वाहन खरीदना ज्यादा सूट करता है।

# तुला राशि :

तुला राशि के जातकों के लिए सफेद या गहरे नीले रंग का वाहन खरीदना सर्वाधिक भाग्यशाली रहता है। इसके अलावा वे गुलाबी या काले रंग का वाहन भी खरीद सकते हैं।

# वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि के लोगों को पर्पल, महरून, बॉटल ग्रीन, अंगूरी हरे रंग या रेडिश ब्लैक कलर का वाहन खरीदना उपयुक्त रहता है।

# धनु राशि :

इस राशि वाले को पीला, क्रीम, सफेद या लाल रंग का वाहन खरीदना चाहिए।

# मकर राशि :

मकर राशि के लोगों के लिए भूरा, ग्रे, नीला या फिरोजी कलर के वाहन खरीदना शुभ होता है।

# कुंभ राशि :

इस राशि वालों के लिए काल, बैंगनी, नीला, सिल्वर तथा भूरे रंग के वाहन खरीदना चाहिए।

# मीन राशि :

जिन लोगों का नाम मीन राशि पर है उन्हें हल्का गुलाबी, पीले तथा गहरे नीले रंग के वाहन अधिक उपयुक्त रहते हैं।