Holi 2020 : ग्रहों की शुभता के अनुसार करें रंगों का चुनाव

हर साल होली का त्यौंहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता हैं और पूरे साल लोगों को इसका इंतजार रहता हैं। विभिन्न रंगों से खेली जाने वाली यह होली बहुत महत्व रखती हैं। होली के इन रंगों का हमारे जीवन से बहुत गहरा नाता है। ज्योतिष के अनुसार रंगों के चुनाव से ग्रहों की शुभता लाने में मदद मिलती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि होली के किस रंग से कौनसे ग्रह की शुभता बढती है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Holi 2020 : होलिका की भस्म और यह मंत्र दिलाएगा अशुभ शक्तियों से छुटकारा

Holi 2020 : राशिनुसार होलिका दहन पर दें आहुति, होगी हर सुख की प्राप्ति

हरा रंग

हरा रंग खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, पावनता का प्रतीक है। हरे रंग के प्रयोग से बुध ग्रह प्रसन्न रहते हैं।

सफेद रंग

सफेद रंग शांति, पावनता और सादगी को दर्शाता है। इस रंग के प्रयोग से चंद्रमा, शुक्र की कृपा बनी रहती है।

नारंगी रंग

नारंगी रंग ज्ञान, ऊर्जा, शक्ति, प्रेम और आनंद का प्रतीक है। जीवन में इसके प्रयोग से मंगल और बृहस्पति की कृपा के साथ-साथ सूर्य देव की भी असीम कृपा बरसती है।

नीला रंग

नीला रंग साफ-सुथरा, निष्पापी, पारदर्शी, करुणामय, उच्च विचार होने का सूचक है। नीले रंग के प्रयोग से शनिदेव की कृपा बराबर बनी रहती है।

लाल रंग

ज्योतिषीय आधार पर लाल रंग को देखें तो इस रंग से भूमि, भवन, साहस, पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह प्रसन्न रहते हैं।

पीला रंग

पीला रंग अहिंसा, प्रेम, आंनद और ज्ञान का प्रतीक है। यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखारता ही है, इससे देव गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।