राशिनुसार किए गए ये उपाय दूर करेंगे आर्थिक परेशानी, होगी धन की वर्षा

गरीब हो या अमीर सभी अपनी आवश्यकतानुसार धन कमाने की कोशिश करता हैं। लेकिन कई बार किस्मत ऐसा खेल खेलती हैं कि व्यक्ति गरीब हो या अमीर उसको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं। ऐसी स्थिति में जरूरत होती हैं ज्योतिष की मदद से अपनी किस्मत को चमकाने की। आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे आर्थिक परेशानी दूर होगी और जीवन में धन की वर्षा होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष राशि : सुबह सूर्य देव के दर्शन करें और लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगाएं।

वृष राशि : सुबह भगवान शिव के दर्शन करें और शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करें।

मिथुन राशि : सुबह देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा के दर्शन करें और गणपति जी को लाल फूल अर्पित करें।

कर्क राशि : सुबह भगवान कृष्ण के दर्शन करें और उन्हें तुलसी पत्र, मिश्री माखन का भोग लगाएं।

सिंह राशि : सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें और लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखें।

कन्या राशि : सुबह भगवान गणेश जी के दर्शन करें देवी दुर्गा जी को सफेद चावल अर्पित करें।

तुला राशि : भगवान लक्ष्मीनारायण जी को कमल का फूल अर्पित करें और हनुमान जी पांच बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि : तुलसी के पौधे विष्णु मंदिर में लगाएं और व्यापारी वर्ग यात्रा करने से पहले श्री राम स्तुति का पाठ करें।

धनु राशि : सुबह हनुमान जी का दर्शन करें और पीपल के नीचे मिठाई रखें तथा केसर का तिलक लगाएं।

मकर राशि : सुबह देवी गायत्री का दर्शन करें और महत्वपूर्ण काम से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाएं।

कुंभ राशि : केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और महत्वपूर्ण काम से पहले हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

मीन राशि : भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें और वहीं तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। देवी लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)