मेष राशिफल 27 फरवरी: आज देनदारी को लेकर परेशान रहेंगे

देनदारी को लेकर आज परेशान होंगे। इधर-उधर से इंतजाम करना पड़ेगा। कामकाज में गति बनी रहेगी बल्कि और भी कार्य कौशल सामने आएगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात का दिन है। आपसी वार्तालाप से आगे की राह खुलेगी। जिन लोगों के बारे में आपने बहुत ऊंची राय बना रखी हैं, उनमें से किसी एक के बारे में चिंतन करना पड़ जाएगा। संबंधों को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। किसी विवाद के कारण मन बहुत खराब रहेगा, बदले की भावनाएं मन में आएंगी परन्तु शाम होने तक मन शांत हो जाएगा। किसी विवाद में आपकी पराजय नहीं होगी परन्तु अपनी रीति-नीतियों को बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। संतान के लिए आज का दिन शुभ है। उनकी पढ़ाई-लिखाई या कामकाज में सुधार होगा, वे कोई अच्छा काम कर सकते हैं। आज कोई यात्रा नहीं करें।

Holi 2020 : क्यों किया जाता हैं होलिका दहन? जानें पौराणिक कथा
Holi 2020 : होलिका दहन के दिन करें ये 5 काम, जीवन की बाधाएं होगी दूर
शरीर में मौजूद हर तिल का होता है विशेष अर्थ, जानें यहां