पैरों को देखकर पता चलता है व्यक्ति का भाग्य, जानें किस तरह लगाए इसका पता

ज्योतिष में सबसे ज्यादा हस्तरेखा ज्ञान प्रचलित हैं और लोग मानते हैं कि सिर्फ हाथों को देखकर ही व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। जबकि ऐसा नहीं हैं, समुद्रशास्त्र के मुताबिक पैरों को देखकर भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में जाना जा सकता हैं। आज हम आपके लिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए है कि किस तरह पैरों को देखकर उस व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- कोमल, मुलायम और चमकीले लाल तलवे वाले पैर सभी को अच्छे लगते हैं और ऐसे ही पैर सुखद भविष्य की ओर इशारा भी करते हैं। जी हां जिनका पैर ऐसा होता है उनके जीवन में बहुत सुख और वैभव होता है। ऐसे लोगों का भाग्य बहुत साथ देता है और ये बहुत ही सुखी जीवन जीते हैं।

- आपके पैर का अंगूठा अगर जरूरत से ज्यादा बड़ा लगता हो या अत्यधिक मोटा हो तो यह आपके लिए अच्छे संकेत नहीं देता। ऐसे लोगों का भाग्य बहुत फलदायी नहीं होता। ऐसे लोगों को तमाम मेहनत के बाद भी मन लायक फल नहीं मिलता।

- जिन लोगों के पैर के नाखुन बहुत स्वस्थ नहीं होते। यानी जिनके नाखुन धब्बेदार, टूटू-फूटे, क्रैक किए या तेढ़े-मेढ़े हो उनका भाग्य साथ नहीं देता। ऐसे लोगों के जीवन में बैठे-बिठाए ही परेशानियों से घेरे रखता है। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा ही धन का संकट बना रहता है।

- जांघे और लंबी टांगे बेहतर भविष्य की ओर इशारा करती है। जिनकी टांगे बहुत भरी हुई हों और साथ ही उसमें लंबाई भी हो तो ऐसे लोगों के जीवन में भाग्य बहुत मजबूती से खड़ा होता है। धन और सुख ऐसे लोगों के जीवन में खूब होता है।

- घुटने पर जिनकी हड्डियां साफ नजर आती हैं ऐसे लोग भाग्य के धनी नहीं होते। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत मेहनत के बाद भी सफलता मिल पाती है। ऐसे लोगों को कुछ भी बहुत संघर्ष के बाद ही मिलता है।

- जिस किसी के पैर की तर्जनी उंगली अंगूठे से लंबी हो तो ऐसे लोग बहुत भाग्शाली माने जाते हैं। ये सौभाग्य सूचक मानी गई है।