आंखों के फड़कने से जुड़ा है शुभ-अशुभ असर, जानें शरीर के अन्य अंगों का महत्व

आपने अक्सर लोगों को यह बोलते हुए सुना होगा कि उनकी आंख फड़क रही हैं तो कुछ शुभ या अशुभ होने वाला है। यह सभी बातें समुद्रशास्त्र से जुड़ी हैं जिसमें व्यक्ति के शारीरिक बनावट और उसके प्रभावों से व्यक्ति के जीवन में होने वाले असर के बारे में जाना जाता हैं। जिस तरह आंख के फड़कने का विशेष महत्व होता है, उसी तरह विभिन्न अंगों के फड़कने का भी अलग-अलग मतलब होता है। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- अगर आदमी की दाई आंख फड़के तो आने वाले दिनों में शुभ समाचार मिलने के संकेत होते हैं जबकि महिला की बाई आंख के फड़कने से आर्थिक लाभ मिलता है।

- अगर किसी का माथा फड़के तो व्यक्ति को जमीन से जुड़े लाभ होते हैं और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।

- जंघा फड़कने पर शत्रुओं से कष्ट मिलने का भय रहता है।

- अगर पैर का तालु फड़के तो व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलता है।

- गले के फड़कने का मतलब आने वाले दिनों में ऐश्वर्य यानी धन संपत्ति मिलने वाली है।

- बायां बाजू फड़कने पर धन लाभ होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

- अगर व्यक्ति का कंधा फड़के तो व्यक्ति को भोग-विलास से जुड़ी कई चीजें को सुख मिलता है।

- होंठ फड़कने का मतलब है कि आपको कुछ प्रिय वस्तु मिलने वाली है।