अंगूठा खोलेगा आपके कई राज, बताएगा आने वाले समय के बारे में

ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा का बहुत महत्व हैं जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का अंदेशा लगाया जा सकता हैं। हस्तरेखा में कई तरीकों की मदद से यह काम किया जाता है। इन्हीं में से एक हैं आपके हाथ का अंगूठा। जी हां, अंगूठे की संरचना से व्यक्ति के बारे में आसानी से जाना जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह यह संभव हैं।

- जिन लोगों का अंगूठे का ऊपरी भाग नीचे वाले भाग से अधिक मोटा होता है वह चालाक और स्वार्थी किस्म के होते हैं। ऐसे व्यक्ति हर चीज में अपना फायदा देखते हैं।

- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के अंगूठे पर यव का चिन्ह होता है ऐसे व्यक्तियों की यौन इच्छाएं प्रबल होती है। ऐसे व्यक्ति धनवान और सुखी जीवन जीने वाले होते हैं।

- अंगूठे का छोटा और मोटा होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति बड़े ही गुस्सैल और तुनक मिजाज होते हैं। विषयों को गंभीरता से सोचने की बजाय भावुकता में बह जाते हैं। इसलिए इन्हें कई बार कष्ट भी भोगना पड़ता है।

- जिन लोगों का अंगूठा ज्यादा लंबा होता है वह बहुत ही बुद्धिमान और तर्कशील व्यक्ति होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने ज्ञान और विवेक से मान-सम्मान और धन अर्जित करते हैं।

- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है और आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है उनमें हठ की कमी रहती है। यह मौके को खूब पहचानते हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को आराम से ढाल लेते हैं। लेकिन यह दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं यह इनके व्यक्तित्व की बड़ी कमी होती है। इस तरह के अंगूठे वाले व्यक्ति पैसा तो अच्छा कमा लेते हैं लेकिन बचत कर पाना इनके लिए मुश्किल होता है।