शनिवार के दिन बचे इन 5 चीजों के सेवन से, झेलनी पड़ सकती है शनिदेव की नाराजगी

आज शनिवार है अर्थात शनिदेव का दिन। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता हैं जो अच्छे कर्म करने वालों के लिए अच्छे और बुरे कर्म करने वालों को बुरे फल देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि जीवन में सद्कर्म किए जाए और शनिदेव के प्रकोप से बचा जाए। खास्तुअसे से शनिवार के दिन कई चीजों का ध्यान देने की जरूरत होती है ताकि शनिदेव नाराज ना हो। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आहार बताने जा रहे हैं जिनका सेवन शनिवार के दिन किया जाना शनिदेव की नाराजगी का कारण बन सकता हैं। तो आइये जानते है उन आहार के बारे में जिनका सेवन शनिवार के दिन नहीं किया जाना चाहिए।

* मसूर दाल

शन‌िवार के ‌द‌िन चना, उड़द और मूंग की दाल खा सकते हैं लेक‌िन संभव हो तो मसूर दाल खाने से बचें। यह मंगल से प्रभाव‌ित होता है जो शन‌ि की क्रूर नजर को बढ़ाने का काम करता है।

* शराब

शन‌िवार के द‌िन मद‌िरा पीने से कुंडली में शुभ शन‌ि होने पर भी शन‌ि का शुभ फल नहीं म‌िल पाता है। दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

* दूध-दही

अगर आप शनिवार के दिन दूध या दही का सेवन करना चाहते तो सादा कभी भी नहीं करना चाहिए। इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर पीना चाहिए।

* आम का अचार

आम का अचार खाने से बचें। दरअसल कच्चा आम खट्टा और कसैला होता है और शनि कसैली चीजों के विरोधी हैं।

* लाल मिर्च

शनिवार के दिन लाल मिर्च का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।