ग्रहों से जुड़ी हैं आपकी बीमारियां, जानें आपकी कुंडली में कौनसा ग्रह अशुभ

हिन्दू धर्म में ग्रहों की बहुत मान्यता हैं जिनका सीधा असर व्यक्ति की कुंडली पर पड़ता हैं। जी हां, व्यक्ति की कुंडली में उपस्थित ग्रहों की स्थिति आने वाले शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करती हैं। अशुभ स्थिति की वजह से जीवन में कई परेशानियां आती हैं। इन्हीं में से एक होती हैं बीमारियां, जी हां, ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से बीमारियां भी आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसे ग्रह की वजह से कौनसी बीमारी आपको अपना शिकार बनाती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सूर्य : कुंडली में सूर्य के अशुभ फल देने पर व्यक्ति को आंखों और सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं।

चंद्रमा : कुंडली में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कफ और पेट से संबंधित बीमारियां घेरने लगती हैं।

मंगल : मंगल का प्रभाव लाल रंग पर सबसे ज्यादा होता है इसलिए कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती है।

बुध : अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव डालता है तो आपको दांतों और नसों से संबंधित बीमारियां हो सकती है।

गुरु : गुरु की अशुभता से व्यक्ति को सांसों से जुड़ी हुई बीमारियां होने लगती है।

शुक्र : शुक्र ग्रह संपन्नता और वैभव का कारक ग्रह है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति एक साथ कई बीमारियों से पीड़ित होने लगता है।

शनि : जिस जातकों की कुंडली में शनि ग्रह अशुभ होते हैं उनको पेट से संबंधित बीमारियां घेर लेती हैं।

राहु : कुंडली में राहु के अशुभ होने पर व्यक्ति को बार :बार बुखार होता है।

केतु : कुंडली में अगर केतु ग्रह ठीक नहीं है तो व्यक्ति को हड्डियों से संबंधित बीमारियां होने लगती है।