9 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक राशि वाले फ़िलहाल यात्राएं टाले, किसी बात को लेकर मन में बना रहेगा मतभेद

वृश्चिक (Scorpio) वालों पर कोई विशेष कार्य करने का दबाव बना रहेगा। आज यात्राएं स्थगित करने में लाभ है, यात्रा सार्थक नहीं रहेगी। भागीदारी के मामलों में तनाव हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में मतभेद बने रहेंगे। काम-काज की गति नहीं रूकेगी, आपमें आत्म विश्वास ज्यादा रहेगा। किसी नए काम को हाथ में ले सकते हैं।

अपना काम किसी पर छोड़ा तो उसके पूरा होने में संदेह है। संतान की गतिविधियों से चिंतित से रहेंगे परंतु उनकी आवश्कताओं को समझने की चेष्टा करेंगे। भाई-बहिन को लेकर मन में असंतोष रहेगा। आपके व्यवहार में अंतर आ जाएगा। किसी आकस्मिक धन प्राप्ति की उम्मीद है। उसके लिए आपको विशेष कौशल का परिचय देना होगा।