9 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले फ़िलहाल यात्रा टाल दे, लाभ मिलना मुश्किल

कर्क (Cancer) राशि वालों के लिए आज यात्रा करने का कोई लाभ नहीं मिलेगा। आपको अपने ही शहर में बैठकर काम करना होगा। आज अच्छे लाभ की एक या दो अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें आपको भुना लेना चाहिए। कोई नई आर्थिक गतिविधि प्रारंभ हो सकती है। भागीदारी में परिवर्तन करना आवश्यक नहीं है। भाई-बहिन से अच्छे संबंध बनाए रखने में समस्या रहेगी।

आप जब तक उनकी समस्याएं नहीं समझेंगे तब तक कुछ नहीं कर पाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में संदेह रहेगा। व्यर्थ के आक्षेप से आप परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर जो योजना आप बना रहे है वे सफल हो सकती है। आपका जनसंपर्क अच्छा काम करेगा, कोई एक व्यक्ति ऐसा है जिस पर आप भरोसा करके कार्य कर सकते हैं।