रविवार के दिन किये ये कार्य दिलाएंगे सफलता

धन की प्राप्ति के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन जो भी कार्य किये जाते है वह सफल हो जाते है। शास्त्रों के अनुसार धन की कमी जिस व्यक्ति को है उसे रविवार के दिन कुछ टोटको को करने की जरूरत है। क्योकि रविवार का दिन टोटको के लिए शुभ माना जाता है। अपार धन-धान्य, सुख-समृद्धि, यश-वैभव, ऐश्वर्य और संपन्नता को पाने के लिए इस दिन पर कुछ विशेष टोटको कोअवश्य ही आजमाया जा सकता है । अगर घर में नकारात्मक शक्तियां हुई, तो उनका असर तेजी से खत्म खत्म होगा और समस्त कार्यों में चमकदार सफलता मिलती है। तो आइये जानते है इन टोटको के बारे में.....

1. रविवार को सोते समय एक गिलास में दूध भरें और दूध से भरे इस गिलास को, सिरहाने रखकर सो जाएं।और सुबह उठकर बबूल के पर्द में इस दूध को चढ़ा दे ऐसा करने से धन संबंधी समस्याए दूर होंगी।

2. इस दिन सुबह के समय किसी को भी तीन झाड़ू का दान करे। ऐसा करना भी आपकी धन की समस्या को दूर करेगा।

3. एक गिलास में दूध डाल कर उसमे चांदी की अंगूठी दाल दे। यह अचूक उपाय है जो रविवार के दिन किया जा सकता है। जो आपकी समस्याओं को दूर करने में सहायता करेगा।

4. रविवार के दिन बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से मनोरथ पूर्ति होती है।