Holi Special 2019: होली पर जरूर करें इन 3 चीजों का दान, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

भारत देश में हर त्यौहार बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता हैं। कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार भी आने वाला है और इसका असर अभी से लोगों में देखा जा सकता हैं। होली का सामाजिक महत्व के साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी बड़ा महत्व माना जाता हैं। जी हाँ, होली के दिन किये गए कुछ ज्योतिषीय उपायों की मदद से जीवन की कई समस्याओं का निवारण किया जा सकता है और संकटों से मुक्ति पाई जा सकती हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनके होली के दिन दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं। तो आइये जानते है इन चीजों के बारे में।

* कपडे

होली के दिन लोग तो तरह के कपड़े पहनते हैं। पहले घर में रखे पुराने कपड़े और दुसरे बाजार से खरीद कर लाए सफ़ेद रंग के नए कपड़े। आप इन दोनों में से कोई भी कपड़े पहने ये दोनों ही होली खेलने के बाद किसी काम के नहीं रहते हैं, क्योंकि रंगों की वजह से ये खराब हो जाते हैं। ख़राब होने के बाद लोग इन्हें घर में साफ़ सफाई में उपयोग करते हैं या फिर इसे फेंक देते हैं। लेकिन यदि आप इन कपड़ो को धोकर किसी गरीब को दान कर देंगे तो आपको बहुत पुण्य लगेगा। हमारी आपको सलाह होगी कि इस दिन आप होली खेलने के लिए गुलाल का उपयोग करे। इस तरह ये कपड़े अधिक खराब नहीं होंगे और सामने वाला गरीब इसे धोकर पहन सकेगा।

* भोजन

होली के दिन हर घर में तरह तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इन पकवानों को घर में रंग लगाने आए मेहमानों को दिया जाता हैं। साथ ही घर के सदस्य भी इनका लुफ्त उठाते हैं। लेकिन आपको इस दिन थोड़ा भोजन किसी भिखारी को भी दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर अन्न की कभी कोई कमी नहीं आती हैं। साथ ही इस दिन जानवरों (गाय या कुत्ता) को भोजन कराने अन्नपूर्णा देवी खुश होती हैं और आपका घर हमेशा आबाद रखती हैं।

* पैसे

होली के दिन पैसो का दान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। ये दान आप किसी मंदिर में, किसी ब्राहमण को या फिर किसी गरीब या भिखारी को भी कर सकते हैं। साथ ही जब आप होलिका दहन की पूजा में जाए तो वहां एक सिक्का अवश्य चढ़ाए।