मिथुन 29 अक्टूबर राशिफल: बढ़ते हुए खर्चे से परेशान रहेंगे, कोई गलती भारी पड़ सकती है

बढ़ते हुए खर्चे से परेशान रहेंगे। आज अतिरिक्त खर्चा हो सकता है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित करने पड़ सकते हैं। चल रहे अन्य खर्चों को रोकने की कार्यवाही करेंगे। आज माता का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। वे मानसिक रूप से भी परेशानी में रहेंगी। दैनिक काम-काज करते समय आज कोई गलती बहुत भारी पड़ सकती है। लगातार चिंतित रहेंगे परन्तु काम नहीं बनेगा। साहस करके किसी काम में हाथ डालने की सोचेंगे परन्तु फिर पीछे हट जाएंगे। आप किसी के प्रति मन ही मन बहुत ईष्र्यालू हो रहे हैं। यह प्रवृत्ति लाभ नहीं देगी। आज एक जगह बैठकर काम करने का दिन है। व्यावसायिक मामलों में समझौते कर लेना ठीक रहेगा।