कर्क 29 अक्टूबर राशिफल: आज काम की गति तेज हो जाएगी, दोपहर बाद के निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे

आज काम की गति तेज हो जाएगी। बाहरी यात्रा से आपको परहेज रखना चाहिए क्योंकि यात्राएं सफल नहीं रहेंगी परन्तु स्थानीय भागदौड़ भी कम नहीं रहेंगी। आपको आवश्यक सुविधा मिल जाएंगी। आज किसी जोखिम भरे निर्णय से आपको लाभ हो सकता है। जिस बात के लिए आप सहमत नहीं हो रहे थे, किसी मित्र की मदद से आप सहमत हो सकते हैं। दोपहर बाद के लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। संतान को लेकर चल रही योजना ठीक दिशा में है और उसमें महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। आपके मन में चल रहे संदेह को ज्यादा स्थान नहीं दें और अपना निर्धारित काम समय पर करने में ही ध्यान लगाएं।