तुला 27 नवंबर राशिफल : दैनिक कामकाज की परिस्थितियों में सुधार आएगा, बढ़ते हुए जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा

दैनिक कामकाज की परिस्थितियों में सुधार आएगा। आपका कार्य कौशल बढ़ेगा। किए गए कार्य से संतुष्टि रहेगी और लोगों से सम्मान भी मिलेगा। बढ़ते हुए जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा। यह आपके लिए लाभकारी समय है परन्तु अपने क्रिया कलापों को आर्थिक लाभ में बदल पाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। घर-कुटुम्ब के विवादो में आप रुचि नहीं लेंगे परन्तु जबरन शामिल होना पड़ सकता है। आप मध्यस्थ की भूमिका अच्छी निभा सकते हैं, अगर ऐसा करते हैं तो आज ही अच्छा परिणाम लाने में सफल हो जाएंगे। जीवनसाथी के कामकाज में या व्यवसाय में लाभ होगा। भागीदारी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है परन्तु नए व्यावसायिक वार्ता में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका वास्ता तेज-तर्राट लोगों से पड़ेगा।