सिंह 25 नवंबर राशिफल: आर्थिक लाभ की नई परिस्थितियां बन रही हैं, पर-प्रपंच में पडऩा भी अच्छा नहीं रहेगा

आर्थिक लाभ की नई परिस्थितियां बन रही हैं। आज खर्चे बहुत ज्यादा हैं और उन्हें वसूल करना ही बड़ी चुनौती है। पुरानी उधारी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। किश्तों में भुगतान मिलेगा। घर-परिवार के विवादों में आप ज्यादा रुचि नहीं लें। पर-प्रपंच में पडऩा भी अच्छा नहीं रहेगा। भागीदारी के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। भागीदारी नही है तो साझाभाव से काम करने का परिणाम बहुत अच्छा आएगा। आज शाम के बाद की यात्राएं सफल हो सकती हैं और जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसके बन जाने की उम्मीद रहेगी। बाहरी शहरों से कामकाज बढ़ेगा, कोई तात्कालिक लाभ तो नहीं होगा परन्तु बाद में अच्छा रहेगा।