मीन 24 अक्टूबर राशिफल: समय आज साधारण, लेकिन सुबह की समस्या शाम को नहीं रहेगी

समय आज साधारण ही है लेकिन सुबह की समस्या शाम को नहीं रहेगी। निश्चित ही होकर अपने काम में लग जाएगा। आज सायंकाल से ही अनेक ग्रह आपके पक्ष में आ रहे हैं। कल से तो आकाशीय ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगी। आज नए मित्र मिलेंगे, पुराने मित्रों से भी शुभ समाचार मिलने के योग है। परिवार में धर्म-कर्म का वातावरण रहेगा। धार्मिक यात्रा करना चाहे तो नि:संकोच कर लें, सफलता मिलेगी। आगे आने वाला समय आपकी पुरानी समस्याओं का निराकरण करने के लिए आ रहा है।