कन्या 24 नवंबर राशिफल: आज का दिन भाग्यशाली, लाभ मिलेगा, अचानक आय बढ़ेगी

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। बाहरी सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। अचानक आय हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। आपको कार्य पद्धति में सुधार की सलाह मिल सकती है। काम करते समय दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें, कहीं ऐसा न हो कि आप अपने आस-पास के लोगों की भावनाओं को समझ ही ना पाएं। किसी चल रही वार्ता में सफलता की उम्मीद है। वार्ता आपके पक्ष में जाएगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज गरिष्ठ भोजन मिलेगा और शरीर पर उसका प्रभाव भी रहेगा। अपने सहयोगियों से आज ज्यादा काम ले सकते हैं। घर या व्यवसाय दोनों की जगह काम का माहौल बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में बॉस प्रसन्न रहेंगे और कार्य की प्रकृति में बदलाव का इशारा कर सकते हैं।