सिंह 23 नवंबर राशिफल: यात्रा के कार्यक्रम सोच-समझकर बनाएं, कष्ट आ सकता है

यात्रा के कार्यक्रम सोच-समझकर बनाएं। पूर्व दिशा में फिर भी यात्रा नहीं करें। यात्रा संबंधी अड़चनें आ सकती हैं या बीच यात्रा में कष्ट आ सकता है। आज भागदौड़ करने का लाभ मिल सकता है। आपके कामकाज की जगह पर अच्छा माहौल रहेगा। किसी नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लें तो लाभ में रहेंगे। आज कामकाज के औसत घंटे काफी अधिक रहेंगे और थकान भी रहेगी। घर-परिवार के विवादों में आप सावधानी से व्यवहार करें, पक्षपात का आरोप लग सकता है। आज खर्चा बहुत ज्यादा होगा। आप बहुत कोशिश करके भी आप खर्चे को रोक नहीं पाएंगे। अपनी सम्पूर्ण कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की सोचेंगे। पिता के लिए आज का समय अच्छा है। उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उनके व्यवसाय में लाभ होगा। आपको पिता की तरफ से सहयोग मिलेगा।