तुला 23 दिसंबर राशिफल: भाग्य आपके साथ लेकिन अत्यधिक खर्चे का समय चल रहा, खानपान पर ध्यान दे

भाग्य आपका साथ दे रहा है। ऐसे व्यक्तियों से सहयोग मिलने की उम्मीद है जिनसे पहले कभी नहीं मिला। व्यावसायिक मामलों में थोड़ा सावधानी के साथ आगे बढऩे की जरूरत है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में गति आएगी। वाहन सुविधा या अन्य सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी प्रमुख बाधा भी दूर हो जाएगी। अत्यधिक खर्चे का समय चल रहा है। आपने अगर सावधानी नहीं बरती तो इससे आगे दिक्कत होने वाली है। नौकरी करते हैं तो बॉस से अच्छे संबंध रहेंगे और आपको यश, प्रतिष्ठा मिल सकती है। आज खानपान में बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। लापरवाही से शारीरिक कष्ट बढ़ेगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधा कम होगी। उनके अपने प्रयास भी अच्छा परिणाम लाएंगे। आज यात्रा निषेध करना ही उचित रहेगा।