कन्या 21 दिसंबर राशिफल: आज का दिन शुभ है, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा, जीवनसाथी के लिए थोड़ा कठिन समय

आज का दिन शुभ है परन्तु दोपहर होते-होते लाभ का अवसर हाथ से निकल सकता है। इसलिए सुबह पहले ही वादा ले लें या लिखा पढ़ी कर लें। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। कोई बाहरी मदद मिलने के संकेत हैं, अर्थ लाभ की परिस्थितियां सुधरेंगी और भाग्यबल से कोई नई उपलब्धि भी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए थोड़ा कठिन समय है और उन्हें स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज किसी दावत का निमंत्रण मिल सकता है, उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। भाई-बहिनों से संबंध सामान्य रहेंगे और उनसे वार्ता के लिए अधिक समय भी मिलेगा। दोपहर से पहले छोटी यात्राएं कर सकते हैं परन्तु दोपहर के बाद यात्रा के लिए रवाना नहीं हों। पूर्व की दिशाओं की यात्राओं से परहेज रखें। सरकारी लोगों से कामकाज में थोड़ी अड़चन बनी रहेगी।