धनु 20 अक्टूबर राशिफल : परिश्रम के अनुकूल फल अभी नहीं मिलेगा, दो लाभ तीन खर्च वाली स्थिति बनी हुई है

धनु राशि वालों के ली आज दो लाभ तीन खर्च वाली ग्रह स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें कुछ अवरोध अवश्य आएगा। आपकी लापरवाही इन दिनों काम में विलम्ब कर सकती है। यदि अपने कामकाज में गम्भीरता का परिचय दिया तो अच्छे सौदे हाथ में आ सकते है। आप इन दिनों अधिक परिश्रम करेंगे लेकिन परिश्रम का अनुकूल फल अगले सप्ताह में प्राप्त होगा। इन दिनों धार्मिक कार्यो की योजना बन सकती है। संत प्रवृत्ति में आपका रूझान बढ़ेगा। यदि यात्रा का विचार हो तो निसंकोच कर सकते है। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए चले जाएंगे।