मीन 19 अक्टूबर राशिफल : आज साधारण दिन, निराश न हो, कल आपका होगा

मीन राशि वालों के लिए आज साधारण दिन है। परिश्रम का पूरा फल आपको कल से मिलने लग जाएगा। आज आंशिक सफलता मिलेगी। परिश्रम और प्रयास आगे रंग लाएगा। धार्मिक कार्यो के लिए दिन उत्तम है। सन्तान की समस्या को हल करने के लिए कार्यो में जुट जाएं। लाभकारी स्थिति बन रही है। नये मित्र बनेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपका प्रयत्न आने वाले समय में सफलता दिलाएगा। बच्चों के साथ आप खुशी का अनुभव करेंगे। सामाजिक और घरेलू मोर्चे पर आप डटे रहेंगे। कल से भाग्यशाली समय की शुरूवात होने वाली है।